कैलेंडर 2022 : गणेश चतुर्थी

गणेश चतुर्थी का त्यौहार भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है। भगवान गणेश, माता पार्वती और भगवान शिव के पुत्र है। यह त्यौहार 2 से लेकर 3 दिन तक मनाया जाता है और कही कही तो चतुर्थी का त्यौहार 10 दिन तक चलता है। इस उत्सव को 10 दिन तक मनाये जाने के बाद अनंत चतुर्दर्शी पर भगवान गणेश को विदाई देने की परंपरा है। इस पोस्ट में हम जानेंगे की गणेश चतुर्थी 2022 में कब है – Ganesh Chaturthi 2022 Mein Kab Hai

गणेश चतुर्थी 2022 – Ganesh Chaturthi 2022 Date

विवरणजानकारी
वर्ष2022
व्रत/त्यौहारगणेश चतुर्थी
तारीख और दिन31 अगस्त 2022, बुधवार
तिथि/पक्षभाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी
शुभ मुहूर्त की शुरुआतसुबह के 11 बजकर 05 मिनट पर शुरू
शुभ मुहूर्त की समाप्तिदोपहर के 1 बजकर 38 मिनट तक
कुल समय2 घंटे 33 मिनट
2022 में गणेश चतुर्थी कब हैं – 2022 Mein Ganesh Chaturthi Kab Hai

गणेश चतुर्थी 2022 में कब है – Ganesh Chaturthi 2022 Mein Kab Hai

हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है, इस त्यौहार को विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi) के नाम से भी जाना जाता है। पहले यह त्यौहार अधिकतर महाराष्ट्र राज्य में मनाया जाता था लेकिन अब गणेश चतुर्थी को भारत में सब जगह मनाया जाता है।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है, अक्सर यह दिन अगस्त या सितम्बर के महीने में आता है। इसे हम विनायक चतुर्थी भी कहते है। इसमें सबसे पहले लोग भगवान गणेश को अपने घर लेके आते है, स्थापित करते है और फिर आखिरी दिन अनंत चतुर्दर्शी को पूजन के बाद इनका विसर्जन किया।

Ganesh Chaturthi 2022 Mein Kab Hai-  गणेश चतुर्थी का त्यौहार एक दिन से 10 दिन तक चलता है। साल 2022 में गणेश चतुर्थी 31 अगस्त की है, जिस दिन बुधवार का दिन है। माना जाता है की इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था, ऐसी मान्यता है की इस दिन गणपति को घर में लाने के बाद वे घर के सारे विघन हर लेते है, जिस कारण से इन्हे विघ्नहरता भी कहा जाता है।

गणेश चतुर्थी 2022 शुभ मुहूर्त – Ganesh Chaturthi 2022 Shubh Muhurat

हिन्दू मान्यताओं के अनुसार किसी भी तरह की पूजा में भगवान गणेश को सबसे पहले याद किया जाता है और गणेश चतुर्थी तो भगवान गणेश का ही त्यौहार है। इसी वजह से गणेश चतुर्थी के दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने का विशेष महत्त्व है।

Ganesh Chaturthi Shubh Muhurat Kya Hai- इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त की है, जिस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह के 11 बजकर 05 मिनट पर शुरू होकर दोपहर के 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसका कुल समय 2 घंटे 33 मिनट तक है। पूजन के दौरान आपको भगवान गणेश के मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।

हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद्, आप हमारे साथ सोशल मीडिया से भी जुड़ सकते है !

Feedback/Suggestion- अगर आपको हमारी पोस्ट अच्छी लगी हो या इसमें कोई कमी लगी हो तो आप कमेंट करके अपनी राय भी हमे दे सकते है। 

Leave a Comment